ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

दुर्ग जिला में सीसीटीएनएस क्लाइंट एंड सर्वर सिस्टम के माध्यम से किया जा रहा है IIF एंट्री

दुर्ग | दुर्ग पुलिस व्दारा थानों में दर्ज प्रथम सूचना की विवेचना उपरांत तैयार अभियोग पत्र न्यायालय पेश किए जाने के बाद भी सीसीटीएनएस में IIF फार्मो की इंट्री नहीं होने से, पेंडिंग IIF की संख्या अधिक हो गयी थी| जिसे पूर्ण करने में समस्या आ रही थी|

जिस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग व्दारा समीक्षा किए जाने पर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किए जाने के उपरान्त IIF की एंट्री किए जाने हेतु एक विकसित क्लाइंट एंड सर्वर सिस्टम सीसीटीएनएस कार्यालय में स्थापित किया गया है|

जिसमे क्लाइंट एंड सर्वर सिस्टम के माध्यम से एक साथ 12 सीसीटीएनएस आपरेटर डाटा एंट्री कार्य कर रहे है| जिससे लंबित IIF की संख्या में काफी कमी आई है| जिसका पुलिस महानिदेशक महोदय व्दारा सराहना करते हुए क्लाइंट एंड सर्वर सिस्टम का अधिक से अधिक उपयोग किए जाने तथा सीसीटीएनएस आपरेटरों को प्रशिक्षित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है| जिसके परिपालन में पुलिस नियंत्रण कक्ष दुर्ग में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया|

उक्त कार्यशाला में रायपुर, बालोद, बेमेतरा एवं दुर्ग जिला के 45 सीसीटीएनएस ऑपरेटर शामिल हुए| जिन्हें आरक्षक क्रमांक 897 काशी बरेठ सीसीटीएनएस आपरेटर जिला दुर्ग व्दारा क्लाइंट एंड सर्वर सिस्टम के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए IIF की एंट्री हेतु विकसित किए गए क्लाइंट एंड सर्वर सिस्टम के बारे में प्रशिक्षित किया गया|

उक्त कार्यशाला में उप पुलिस अधीक्षक लाईन चंद्रप्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा, उप निरीक्षक संकल्प राय   उपस्थित थे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button