ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
क्राइम

सिगरेट के धुएं पर आपत्ति जताना पड़ा महंगा, प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब सिगरेट का धुआं चेहरे पर उड़ाने का विरोध करने पर एक प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला कर दिया गया। यह घटना रविवार रात यशोधरा नगर इलाके में हुई, जिसमें पीड़ित ललित गणेश मोहादिकर (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दुकान मालिक सैयद साबिर (35) को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे मोहादिकर साबिर की पान की दुकान पर पहुंचे, जहां मौजूद एक व्यक्ति ने जानबूझकर उनके चेहरे पर सिगरेट का धुआं छोड़ा। आपत्ति जताने पर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई। आरोपियों ने पहले लाठियों से हमला कर मोहादिकर को घायल किया। जब वह अपनी मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास करने लगे, तो आरोपियों ने उन्हें गिराकर एक चाकू से उनके सीने में वार कर दिया।

गंभीर रूप से घायल मोहादिकर को तत्काल सरकारी मायो अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button