ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

धारदार चाकू से लोगों को धमकाने वाला आरोपी सुपेला पुलिस के हत्थे चढ़ा

दुर्ग। सुपेला पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए धारदार चाकू से लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम हरजित सिंह है, जो प्रगति नगर कैंप-01, थाना छावनी, जिला दुर्ग का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी से लोहे का धारदार चाकू जब्त किया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

चूड़ी लाइन सुपेला क्षेत्र में एक युवक द्वारा चाकू लहराकर लोगों को धमकाने की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। घेराबंदी कर युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम हरजित सिंह बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से धारदार चाकू बरामद किया गया।

आदतन अपराधी

पुलिस के मुताबिक आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इस बार उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 974/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम का योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, सउनि मोतीलाल खुरसे, आरक्षक सूर्य प्रताप सिंह और दुर्गेश सिंह राजपूत का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button