ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

बस चालकों पर कार्रवाई, दुर्घटना मामले में आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग |  यातायात पुलिस दुर्ग ने “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के तहत मंगलवार को खुर्सीपार क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। आदेश की अवहेलना और गलत पार्किंग कर यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले बस चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। वहीं एक बस चालक द्वारा दुर्घटना कारित करने और मौके से भागने के प्रयास पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालयीन कार्यवाही हेतु भेजा।

जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त को खुर्सीपार क्षेत्र की सर्विस लेन पर एक खराब ट्रक खड़ा था, इसी दौरान चार बसें बिना अनुमति सर्विस लेन में प्रवेश कर गईं, जिससे यातायात जाम की स्थिति बन गई। इस पर पुलिस ने बस क्रमांक CG04 E 2247, CG07 CV 4612, CG07 E 1125 और CG07 E 0905 के चालकों पर मोटरयान अधिनियम की धारा 179(1) एवं 122/177 के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹1800 समन शुल्क वसूला।

इसी दिन शाम को कोसानाला हाईवे पर बस क्रमांक CG07 E 4600 के चालक मोहम्मद अजाद (34), निवासी तकियापारा ने एक व्यक्ति को ठोकर मार दी और मौके से भागने का प्रयास किया। पेट्रोलिंग टीम ने पीछा कर बस को खुर्सीपार चौक पर रोक लिया और चालक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 3/181, 184 एवं 179(1) के तहत मामला दर्ज कर दिया।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान निरंतर जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करें तथा दुर्घटना की स्थिति में मौके से भागने की बजाय पुलिस की मदद लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button