ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

टी.आई. सूर्यामाल में पुलिस की कार्रवाई, 7 स्पा-सैलून संचालिकाएं गिरफ्तार

भिलाई। चौकी प्रभारी स्मृति नगर भिलाई, गुरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में टी.आई. सूर्यामाल जुनवानी में अवैध रूप से संचालित स्पा और ब्यूटी सेलून पर विशेष कार्रवाई की गई। इससे पूर्व भी उक्त स्पा-सैलूनों में दबिश देकर संचालिकाओं को शासन के नियमों का पालन करने और अवैध कार्यों में संलिप्त न होने की समझाइस दी गई थी।

19 अगस्त 2025 को हुई जांच में पाया गया कि शासन द्वारा जारी गुमस्ता लाइसेंस के अनुसार मंगलवार को स्पा-सैलून बंद रहने का निर्देश था, जिसका पालन नहीं किया गया। उक्त दिन स्पा-सैलून संचालित पाए गए और पुलिस तथा साक्षियों के साथ विवाद किया गया, जिससे माहौल बिगड़ गया।

इस पर तत्काल थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराओं 170/126, 135 के तहत कार्यवाही की और सभी 7 स्पा-सैलून संचालिकाओं को अनुविभागीय दंडाधिकारी छावनी के न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय ने सभी को केंद्रीय जेल दुर्ग में भेजने का आदेश दिया।

गिरफ्तार होने वाली संचालिकाओं में न्यू एलोरा स्पा एण्ड ब्यूटी सेलून की झरना मंडल, रायल रिलेक्सिंग स्पा की बी. मोला उर्फ रोशनी, द फाइनिंग स्पा की प्रिया श्याम, द राइनिंग स्पा की कनिष्का बिझाडे, स्पा एण्ड ब्यूटी की कृतिमा देशलहरे, स्पा एण्ड ब्यूटी सेलून की संजू सिंह और स्पा एण्ड ब्यूटी सेलून की दिशा बंजारे शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button