ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

सुबह-सुबह आयुक्त का वार्ड निरीक्षण, सफाई और अतिक्रमण पर कसे शिकंजा

दुर्ग/ नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल सोमवार तड़के सुबह 6:30 बजे अधिकारियों के साथ शहर के वार्डों के निरीक्षण पर निकले। इस दौरान उन्होंने कई स्थानों की स्वच्छता व्यवस्था देखी और जहां अव्यवस्था व अतिक्रमण पाया गया, वहां तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। आयुक्त ने साफ कहा कि शहर की स्वच्छता और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है, और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।

एटीएम के बाहर उगी झाड़ियां हटवाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सबसे पहले जिला सहकारी बैंक के एटीएम परिसर पहुंचे। वहां एटीएम के बाहर झाड़ियां और गंदगी फैली हुई दिखी। उन्होंने तुरंत सफाई अमले को बुलाकर झाड़ियों को हटाने और आसपास की साफ-सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

त्रिमूर्ति कैंटीन में कोयले से चाय बनाने पर रोक

आयुक्त जब तहसील कार्यालय परिसर स्थित त्रिमूर्ति कैंटीन पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि यहां चाय-नाश्ता बनाने में अब भी कोयले का उपयोग हो रहा है। उन्होंने इसे पर्यावरण और स्वच्छता की दृष्टि से अनुचित बताते हुए तुरंत कोयले का उपयोग बंद करने का आदेश दिया। साथ ही कैंटीन संचालक को नोटिस जारी कर वैकल्पिक व्यवस्था अपनाने की बात कही।

जल परिसर में फैला कचरा हटवाया

निरीक्षण दल जब जल परिसर क्षेत्र पहुंचा तो वहां जल परिसर के पास बाउंड्रीवाल के अंदर कचरे का ढेर मिला। इस पर आयुक्त ने मौके पर मौजूद अमले को तुरंत सफाई करने का आदेश दिया। साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को कचरा न फैलाने की सख्त चेतावनी भी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद यदि लोग सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकते पाए गए तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।

गांधी चौक पर अस्थायी दुकान जप्त करने के निर्देश

गांधी चौक निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने देखा कि दीवार से सटाकर एक अस्थायी दुकान का स्ट्रक्चर खड़ा किया गया है। इसे उन्होंने अतिक्रमण मानते हुए निगम के अतिक्रमण विभाग को तत्काल स्ट्रक्चर जप्त करने के निर्देश दिए।

शहर की स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता

निरीक्षण के अंत में आयुक्त अग्रवाल ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा –
“नगर निगम का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है। इसके लिए रोजाना निरीक्षण होगा और जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, वहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button