ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
छत्तीसगढ़

जामुल पुलिस की बड़ी सफलता: मां-बेटे सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 5.50 लाख के जेवरात बरामद

जामुल/दुर्ग। थाना जामुल पुलिस ने चोरी के मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में बेटा और उसकी मां शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात एवं अन्य सामान बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। बरामदगी खुर्सीपार और दंतेवाड़ा से की गई।

मामला इस प्रकार है:
गणेश नगर जामुल निवासी सुदर्शन कुमार कुर्रे ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 अगस्त 2025 को जब वह अपने परिवार के साथ बलौदाबाजार गया हुआ था, तब उसके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात (कीमत करीब 1.50 लाख रुपये) चोरी कर लिए।

पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही दीशु जगत और उसकी मां अनुराधा जगत को हिरासत में लिया। प्रारंभ में दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन सख्ती से पूछताछ पर उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी का जेवरात अपनी मां को देता था और मां जेवरात को खपाने का काम करती थी। बरामदगी के दौरान कुछ जेवर आरोपी के पास से मिले, जबकि कुछ दंतेवाड़ा में गिरवी और बिक्री किए गए थे। पुलिस ने दंतेवाड़ा टीम भेजकर वहां से भी जेवर बरामद किए।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि महफूज खान, आरक्षक चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, तिरिथ बंजारे, रूपनारायण बाजपेयी और चंदन सिंह की विशेष भूमिका रही।

अपराध क्रमांक: 686/25 धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस
आरोपी:

  • दीशु जगत (20 वर्ष)
  • श्रीमती अनुराधा जगत (42 वर्ष), निवासी क्रांति मार्केट, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।

–– जामुल पुलिस की इस कार्यवाही को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button