ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़दुर्ग

गणेश उत्सव पंडालों में गुंडागर्दी की कोशिश नाकाम, दुर्ग पुलिस ने धारदार हथियारों सहित आरोपी पकड़े

दुर्ग | गणेश उत्सव के अवसर पर दुर्ग पुलिस द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया। गणेश पंडालो में असामाजिक तत्वों द्वारा किसी प्रकार की गंभीर घटना घटित ना कर दे|

इस कारण समस्त थाना क्षेत्र में गणेश एत्सव पंडालो में निगाह रखे जाने हेतु सादी वर्दी में भी ड्यूटी लगाई गयी थी। जिस पर पिछले दो दिनो में गणेश उत्सव पंडालों के आसपास चेकिंग के दौरान धारदार हथियार रखने वाले कुल 8 आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न थाना में वैधानिक कार्यवाही की गयी ।

इस अभियान में अवैध रूप से चाकु / धारदार हथियार रखने वाले के विरूद्ध थाना दुर्ग के हरनाबांधा रोड के पास आरोपी प्रतीक चतुर्वेदी द्वारा चाकू लेकर लोगो को डराया धमकाया जा रहा था जिस पर अपराध कमांक 422/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट में कार्यवाही की गयी, दुर्ग थाना के नयापारा नदी रोड तिराहा के पास आरोपी सुनील ढीमर द्वारा चाकु रखने पर से अपराध कमांक 424/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गयी।

थाना सुपेला क्षेत्र में आरके मैदार राधिका नगर में आरोपी युवराज सोनी द्वारा चाकु लेकर लोगो को डराया जा रहा था जिस पर थाना सुपेला में अपराध कमांक 1044/2025 धारा 25, 27 आर्म्स कायम कर कार्यवाही किया गया। थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र में रायपुरनाका ओवरब्रिज के नीचे आरोपी अंकुश नायक के द्वारा धारदार हथियार रखने से अपराध कमांक 307/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर कार्यवाही किया गया।

थाना वैशाली नगर क्षेत्र में गौरथ पथ इंदिरा नगर कॉलेज के आगे जवाहर चौक, गौरव पथ रोड के पास, दशहरा मैदान शांति नगर गौरव पथ कॉलेज के बाउंड्री वाल के पास, में आरोपीगण कमलेश उर्फ भुरू, गोपी साहू, हर्ष कुमार उर्फ सोनू एवं 01 अपचारी बालक द्वारा लोगो को धारदार चाकु रखकर डराया धमकाया जा रहा था जिस पर थाना वैशाली नगर में अपराध कमांक कमशः 295/2025, 296/2025, 297/2025, 298/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर कार्यवाही की गयी। कुल 08 आरोपियो के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button