ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

अंगीकार 2025 अभियान की सफलता हेतु निगम आयुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दुर्ग। नगर पालिक निगम में अंगीकार 2025 अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने की।इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अभियान की सफलता के लिए जोनवार विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए और प्रतिदिन रिपोर्टिंग अनिवार्य रूप से की जाए।बैठक में सभी नोडल अधिकारी और विभागीय प्रतिनिधि रहे शामिल

बैठक में नोडल अधिकारी दिनेश नेताम, स्वास्थ्य अधिकारी,सीएलटीसी जीवन लाल ताम्रकार, एएमयू, सीएलटीसी और एनएलयूएम से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे। आयुक्त ने सभी विभागीय प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को धरातल पर उतारने और तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने की जिम्मेदारी सौंपी।

लाभार्थियों तक तेजी से पहुँचेगा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि अंगीकार 2025 एक व्यापक आउटरीच अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ शीघ्र पहुँचाना है।उन्होंने बताया कि इस अभियान से न केवल स्वीकृत आवासों का शीघ्र निर्माण होगा, बल्कि लाभार्थियों का भरोसा भी मजबूत होगा।

5 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

अंगीकार अभियान की अवधि 5 सितम्बर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक तय की गई है। इस दौरान शहरी स्थानीय निकाय (ULBs) में अलग-अलग गतिविधियाँ आयोजित होंगी। इनमें डोर-टू-डोर जागरूकता, आवास ऋण मेलों का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनसंपर्क गतिविधियाँ और कैम्प शामिल रहेंगे।

अंतिम छोर तक पहुँचेगा अभियान : आयुक्त

आयुक्त ने कहा कि यह अभियान पूरी तरह से जनसहभागिता आधारित है। निगम प्रशासन का प्रयास है कि अंतिम छोर तक हर पात्र लाभार्थी को योजना का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि शासन के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए अभियान को सफलता दिलाना ही प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button