ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत का सपना साकार होगा: मुख्यमंत्री साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गरियाबंद और नारायणपुर जिलों में मिली इन उपलब्धियों पर सीआरपीएफ की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और डीआरजी के जवानों को बधाई दी।

गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सली मारे गए हैं। इनमें ₹1 करोड़ के इनामी और केंद्रीय समिति सदस्य मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने इसे नक्सल उन्मूलन अभियान में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

इसी क्रम में नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण की राह पकड़ी। यहां जनताना सरकार सदस्य, पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमांडर, पंचायत सरकार सदस्य और न्याय शाखा अध्यक्ष सहित 16 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए और समाज की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ये घटनाएँ इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि नक्सलियों की झूठी विचारधारा अब कमजोर पड़ रही है। प्रदेश में विश्वास, विकास और शांति की नई सुबह का उदय हो रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक ‘नक्सलमुक्त भारत’ का सपना साकार होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button