ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

कुम्हारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ 60 लाख नकद बरामद

भिलाई नगर।कुम्हारी थाना पुलिस ने शनिवार सुबह नेशनल हाईवे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महाराष्ट्र पासिंग स्कॉर्पियो वाहनों से नकद 6 करोड़ 60 लाख रुपए बरामद किए हैं। दोनों वाहनों में कुल चार व्यक्ति सवार थे। बरामदगी की जानकारी दुर्ग पुलिस ने तत्काल आयकर विभाग को दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग, विजय अग्रवाल ने बताया कि थाना कुम्हारी को सूचना मिली थी कि दो स्कॉर्पियो वाहनों से भारी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने हाईवे पर नाकेबंदी की और दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली। तलाशी में 6 करोड़ 60 लाख रुपए नकद बरामद हुए।

बरामद रकम के संबंध में फिलहाल कोई दस्तावेज पेश नहीं किए जा सके हैं। पुलिस ने रकम के साथ पकड़े गए चारों व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है, जिससे रकम के स्रोत की जांच और आगे की कार्यवाही की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button