ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
छत्तीसगढ़

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने सिकोलाभांठा स्कूल का किया निरीक्षण

दुर्ग। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज पूर्व माध्यमिक शाला सिकोलाभांठा, दुर्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं, संसाधनों और दैनिक गतिविधियों का विस्तार से जायजा लिया और स्कूल प्रबंधन व विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया।

प्रधानाध्यापक ई. रॉय ने मंत्री को विद्यालय के समग्र प्रबंधन और दैनिक कार्यप्रणाली की जानकारी दी। मंत्री ने स्कूल भवन, उपलब्ध संसाधनों और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं—भवन, शैक्षणिक संसाधन और अन्य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

मंत्री ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से पढ़ाई, उनकी रुचियों और भविष्य के सपनों के बारे में बातचीत की और उन्हें मन लगाकर पढ़ने व अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने भी बिना किसी झिझक के अपनी बातें साझा कीं।

मंत्री के इस दौरे से विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता स्पष्ट दिखाई दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button