ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

गंजपारा दुर्ग में क्वांर नवरात्र की भव्य पंचमी आरती, हजारों भक्त हुए शामिल

दुर्ग। श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा दुर्ग में क्वांर नवरात्र पर्व के अवसर पर पंचमी तिथि पर भव्य अभिषेक, पूजन और महाआरती का आयोजन किया गया। प्रातः 9 बजे आचार्य डॉ. विक्रांत दुबे, आचार्य डॉ. आकाश दुबे और मुख्य पुजारी पंडित सुनील पांडेय ने मंत्रोच्चार के साथ माता रानी का अभिषेक किया। दोपहर 12 बजे 108 कन्याओं का पूजन और कन्या भोज संपन्न हुआ।

समिति के मोहित पुरोहित और रिषी गुप्ता ने बताया कि पंचमी पर 108 पूजा थाल और 108 दीपों से माता की महाआरती की गई। विशेष साज-सज्जा से सजे पंडाल में फूलों और फुग्गों की वर्षा ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाजा-गाजा के साथ हुई आरती में भक्तों ने हाथों में पूजा थाल लेकर माता का दर्शन कर जयकारे लगाए।

रात्रि तक मंदिर परिसर भक्ति और उत्सव में डूबा रहा। आतिशबाजी के साथ समिति के सदस्य और श्रद्धालु मधुर भजनों पर नाचते-गाते रहे। रात 10 बजे महिलाओं और बालिकाओं ने माता के दरबार में गरबा नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में अशोक राठी, महेश टावरी, पायल जैन, प्रवीण भूतड़ा, नरेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, प्रतिभा सुरेश गुप्ता, पार्षद कुलेश्वर साहू, योगेन्द्र शर्मा, बंटी निर्मल शर्मा, मोहित पुरोहित, रिषी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य और सैकड़ों धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button