ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार
छत्तीसगढ़

पाटन पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 7 होटल-ढाबा संचालक अवैध शराब परोसे जाने के आरोप में गिरफ्तार

पाटन : —जिले में आपराधिक एवं अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखते हुए पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना पाटन क्षेत्र में चल रहे कई होटल और ढाबों में अवैध रूप से शराब पिलाए जाने की सूचना पर पुलिस ने अचानक दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान 7 होटल/ढाबा संचालकों को अवैध रूप से शराब का सेवन कराते पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया, और उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पाटन पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ती अवैध शराबखोरी और संबंधित अपराधों पर नियंत्रण रखना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम —

  •  दिनेश मंडेश (34 वर्ष), वार्ड-09 पाटन
  •  रोहित कुमार पेण्डरिया, महामाया पारा, पाटन
  • देवेंद्र यादव (21 वर्ष), इंदिरा नगर, पाटन
  •  ईश्वरी पटेल (42 वर्ष), महावीर चौक, पाटन
  •  करन पटेल (26 वर्ष), महावीर चौक, पाटन
  • मोहन साहू (36 वर्ष), महादेव घाट, अमलेश्वर
  •  शेख जाहिद (42 वर्ष), इंदिरा नगर, पाटन

पाटन थाना पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी इस प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज में कानून व्यवस्था और शांति बनी रहे।

थाना पाटन, जिला दुर्ग पुलिस की यह कार्रवाई जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चल रहे अभियान की एक और बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button