ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया TIN पोर्टल का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा विकसित छत्तीसगढ़ H1N1 की बढ़ती रफ्तार से अलर्ट हुआ छत्तीसगढ़, रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में मिले नए मरीज पुलिस जवानों को बांधी राखी, विश्व मानवाधिकार परिषद ने जताया सम्मान न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का ... झीरम घाटी कांड पर आज फैसला, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने न्याय को लेकर रखी अपनी बात नेहरू नगर चौक हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार, फरार मुख्य आरोपी विशाल निषाद उर्फ छाया भी पुलिस की गि... साइबर जागृति अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, दुर्ग पुलिस ने 40 कंटेंट क्रिए... सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर मिले पेंशन और अन्य लाभ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने शासन से की मांग गणेश उत्सव को लेकर दुर्ग पुलिस की तैयारी तेज, 50 से अधिक गणेश पंडाल समितियों के साथ बैठक कर सुरक्षा,...
छत्तीसगढ़

आम रास्ता रोककर केक काटने वालों पर कार्रवाई, 4 आरोपीभेजे गए जेल 

भिलाई। थाना वैशाली नगर पुलिस ने आम रास्ते को रोककर सड़क पर जन्मदिन मनाने वाले युवकों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 13-14 अक्टूबर 2025 की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार (CG-12 AQ 3600) में सवार शुभम यादव, नीरज नेपाली, सत्यम यादव, जितेश यादव, रवि यादव एवं उनके साथी कैम्प-1 क्षेत्र में आम सड़क पर वाहन खड़ा कर केक काटते हुए जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान उन्होंने आम रास्ता अवरुद्ध कर आवागमन बाधित किया।

घटना की सूचना मिलने पर वैशाली नगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराध क्रमांक 338/2025, धारा 126(2), 190, 3(5) भादवि के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी (1) शुभम यादव (32 वर्ष), (2) सोहन मेश्राम (35 वर्ष), (3) रवि प्रसाद (26 वर्ष), और (4) नीरज कुमार सिंह (28 वर्ष) — सभी निवासी कैम्प-1, भिलाई — के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही की। उनके आदतन आपराधिक कृत्यों को देखते हुए धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना वैशाली नगर पुलिस की भूमिका सराहनीय रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button