ब्रेकिंग
डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित हुए डॉ. संजय तिवारी, बधाई देने वालों का लगा तांता… बीआरपी चौक नर्सरी में सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार, 5 सट्टा-पर्चियां और नकदी जब्त जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू CG Weather Alert: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर म... महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के घने जंगल में हाई प्रोफाइल जुआ 31 जुआरी दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव से : नक... जुनवानी खमरिया पीएम आवास कॉलोनी में दुर्ग पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, गुंडा-बदमाश एवं आपराधिक प्रवृत्त... जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू दुर्ग शहर एवं राष्ट्रीय-राज्य राजमार्गों पर आवारा पशुओं के जमावड़े से बढ़ रही दुर्घटनाएं, निगम आयुक्... पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

नेवई पुलिस की त्वरित कार्यवाही : चोरी के मामले में दो अपचारी बालक गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

दुर्ग। थाना नेवई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया टीवी, गैस सिलेंडर, कटर मशीन, चांदी की बिछिया, सिलाई मशीन और मिक्सर ग्राइंडर सहित करीब 23 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है।

मामला नेवई भाठा निवासी द्रोणाचार्य साहू की शिकायत पर दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को अपने घर में ताला लगाकर बालोद चले जाने के बाद 17-18 अक्टूबर की रात किसी अज्ञात चोर ने उनके घर का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और संदेह के आधार पर दो अपचारी बालकों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि चोरी का सामान आपस में बांट लिया था। पुलिस ने दोनों से चोरी का माल बरामद कर न्यायिक रिमांड पर संप्रेक्षण गृह पुलगांव भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कमल सिंह सेंगर, उपनिरीक्षक सुरेंद्र तारम, प्र.आर. 1117 लक्ष्मीकांत रावटे एवं आर. 1603 रवि बिसाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अपराध क्रमांक: 328/2025
धारा: 331(4), 305(a), 3(5) BNS
जप्ती: टीवी, गैस सिलेंडर, 2 कटर मशीन, चांदी की बिछिया, सिलाई मशीन, मिक्सर ग्राइंडर।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button