ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

3 अक्टूबर से शुरू होगा शारदीय नवरात्र पर्व, तैयारियों को लेकर समित्ति की अहम बैठक

दुर्ग।  सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर समिति की आवश्यक बैठक दुर्गा मंदिर में आयोजित की गयी जिसमें इस वर्ष क्वांर नवरात्र पर्व 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक विशेष आयोजन किया जावेगा यह निर्णय लिया गया। प्रतिवर्ष शारदीय क्वांर नवरात्र पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। आयोजन को सफल बनाने एवं कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने हेतु समित्ति की आवश्यक बैठक आयोजित की गयी जिसमें सर्वसम्मति से इस वर्ष क्वांर नवरात्र पर्व उत्सव बड़े धूमधाम से बनाने का निर्णय लिया गया।  शहर के प्रसिद्ध  सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा, दुर्ग में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी।

क्वांर नवरात्र पर्व में उत्सव बनाया जावेगा जिसमें आकर्षित लाइट, टेंट एवं फूल से साज सज्जा कराई जा रही है, इसके साथ साथ फूल की आकर्षित साज-सज्जा कलकत्ता के मशहूर कलाकरों द्वारा की जावेगी। इस वर्ष स्थल सजावट में आकर्षित झांकी भी बनाई जावेगी, साथ ही साथ माता जी का प्रतिदिन श्रृंगार आकर्षण का केंद्र होगा। सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर में प्रत्येक नवरात्रि में लगभग 400 से अधिक ज्योति कलश की स्थापना की जाती है। इस बार भी ज्योति कलश की स्थापना होगी, ज्योति कलश की बुकिंग मन्दिर परिसर में 1 अक्टूबर तक होगी। ज्योति कलश की बुकिग मंदिर परिसर में की जा रही है।

3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक माँ दुर्गा मंदिर में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे माता जी का महाभिषेक किया जावेगा, जो धर्मप्रेमियों द्वारा परिवार सहित उपस्थित होकर किया जावेगा। माता जी के अभिषेक हेतु मन्दिर परिसर में बुकिंग चालू है। ज्ञात हो कि छोटी छोटी बालिकाओं को कन्या माता के रूप में पूजा जाये, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ एवं कन्या भूर्ण हत्या बंद हो इस आह्वान को लेकर विगत कई वर्षों से  सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा, दुर्ग में प्रतिवर्ष क्वांर नवरात्र पर्व में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा कन्या भोज का आयोजन किया जाता है।  इस वर्ष भी कन्या भोज का ऐतिहासिक आयोजन आयोजित होगा जिसमें सभी के सहयोग से पूरे देश का सबसे बड़ा कन्या भोज कराने के प्रयास किया जावेगा, एवम भजन संध्या एवं जसगीत का आयोजन होगा जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन एवं जस गायकों द्वारा प्रस्तुति दी जावेगी।

बैठक में अशोक राठी, महेश टावरी, राजेश शर्मा, मनोज भूतड़ा, सुरेश गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, योगेन्द्र शर्मा बंटी, कुलेश्वर साहू, ललित शर्मा, राहुल शर्मा, मनोज गुप्ता, विकाश पुरोहित, रवि शर्मा, सोन्टी गुप्ता, ऋषि गुप्ता, चिंटू शर्मा, मोहित पुरोहित, आशीष मेश्राम कृतज्ञ शर्मा अनमोल पांडेय राकेश चक्रधारी सुजल शर्मा सोनल सेन सात्विक शर्मा वंश पांडेय यश चावड़ा नमन खंडेलवाल सुयश गुप्ता वाशु शर्मा समित्ति के सैकड़ो सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button