ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़दुर्ग

असामाजिक तत्वों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 चाकूबाज गिरफ्तार – 32 उपद्रवियों पर भी हुई सख्त कार्रवाई

दुर्ग। जिले में बढ़ती चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से 6 आरोपियों को धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को धारा 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेजा गया है।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों से चाकू और चापड़ जैसे धारदार हथियार जब्त किए हैं। इनमें थाना सुपेला, वैशाली नगर और अंडा क्षेत्र के आरोपी शामिल हैं।

थाना सुपेला क्षेत्र के कोसा नगर, मराठी मोहल्ला, आर.के. मैदान स्लॉटर हाउस के पास और राजीव नगर में मोहम्मद रियाज खान उर्फ छोटू, भोला गायकवाड़ और रोशन यादव को हथियार लहराकर लोगों को डराते-धमकाते हुए पकड़ा गया।

वहीं थाना वैशाली नगर क्षेत्र में किशन यादव और निगरानी बदमाश शेख आरिफ को चाकू लेकर घूमते हुए गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना अंडा क्षेत्र के ग्राम निकुम में डोमेन्द्र कुमार शेण्डे को चाकू सहित पकड़ा गया। सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

इसके साथ ही जिले में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए 20 प्रकरणों में 32 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है।

इनमें उतई से 9, पद्मनाभपुर से 5, अंजोरा और नंदिनी नगर से 4-4, मोहन नगर व खुर्सीपार से 2-2, और नगपुरा, भिलाई नगर, नेवई, स्मृतिनगर, रानीतराई एवं अंडा से 1-1 आरोपी शामिल हैं।

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में गुण्डा-बदमाशों, चाकूबाजी करने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था कायम रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button