ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़

दुर्ग-भिलाई में वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान, सुरेश गुप्ता को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मिला सम्मान

दुर्ग/भिलाई। विश्व मानवाधिकार परिषद, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में दुर्ग-भिलाई के वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित करने हेतु एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े गणमान्य नागरिक, पत्रकार और संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सीजी सुपरफास्ट न्यूज चैनल के प्रधान संपादक और ‘जगत भूमि’ के ब्यूरो चीफ सुरेश गुप्ता को उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता, निष्ठा और समाज के प्रति निरंतर योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। परिषद के पदाधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार समाज के प्रहरी हैं, जो जनहित से जुड़े मुद्दों को उजागर कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इस मौके पर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत सिंह, जिला उपाध्यक्ष रूपराज साहू, महिला विंग की जिला उपाध्यक्ष अरुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार झा, भिलाई उपाध्यक्ष शंकर साहू सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारिता के क्षेत्र में समर्पित लोगों के योगदान को पहचान देना और समाज में मानवाधिकारों, पारदर्शिता और जिम्मेदार मीडिया की भावना को सशक्त करना रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button