ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़सूरजपुर

संवाद कार्यालय रायपुर में हुए पत्रकार पर हमले के विरोध में जनपुकार छत्तीसगढ़ ने न्यूज़ संपादक, प्रवीण कुमार साहू के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम SDM भैयाथान को सौंपा ज्ञापन,,,

सूरजपुर |, भैयाथान में पत्रकार सुरक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के सशक्त संरक्षण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए पत्रकार प्रवीण कुमार साहू (जनपुकार न्यूज) ने सूरजपुर, भैयाथान एसडीएम के माध्यम से एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को “नोबेल शांति पुरस्कार” हेतु अनुशंसा किए जाने की मांग रखी है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि छत्तीसगढ़ राज्य आज पूरे भारतवर्ष में पत्रकार सुरक्षा और स्वतंत्र अभिव्यक्ति के लिए एक आदर्श राज्य के रूप में उभरा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में राज्य में पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और गरिमा की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं।राज्य सरकार द्वारा पत्रकार सुरक्षा अधिनियम, पत्रकार कल्याण कोष, तथा मीडिया संवाद कार्यक्रमों जैसी योजनाओं ने लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूत किया है।

पत्रकार प्रवीण साहू ने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ का मीडिया वातावरण पारदर्शी, निर्भीक और संवेदनशील है। पत्रकार बिना किसी भय या दवाब के सत्य और जनहित के मुद्दों को उजागर कर रहे हैं — यह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में बनी सकारात्मक सोच का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यह नीति न केवल राज्य में शांति और लोकतांत्रिक समरसता को बढ़ावा देती है, बल्कि पत्रकारिता की गरिमा को भी नई ऊंचाई प्रदान करती है। ज्ञापन में यह भी अनुरोध किया गया कि राज्य सरकार की इन उपलब्धियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने हेतु मुख्यमंत्री का नाम नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अनुशंसित किया जाए। इस अवसर पर भैयाथान, SDM कार्यालय में स्थानीय पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए इसे लोकतंत्र की सशक्त मिसाल बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button