ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

भुईया पोर्टल छेड़छाड़ मामले में दो आरोपी गिरफ्तार — नंदनी नगर पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता

दुर्ग | थाना नंदनी नगर पुलिस ने एसीसीयू टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए भुईया पोर्टल में फर्जीवाड़ा और छेड़छाड़ के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने पटवारी के यूज़र आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग कर पोर्टल में हेरफेर की थी और फर्जी तरीके से 36 लाख रुपये का लोन प्राप्त किया था।

मामला थाना नंदनी नगर के अपराध क्रमांक 201/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस एवं 66(सी) आईटी एक्ट के तहत दर्ज है। जांच के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर यह पाया गया कि आरोपियों ने ग्राम मुरमुंदा, तहसील अहिवारा की जमीन के रकबे में ऑनलाइन छेड़छाड़ की थी।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. गणेश प्रसाद तम्बोली, पिता चंदूलाल तम्बोली, उम्र 51 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, सकरौली, थाना बारद्वार, जिला शक्त‍ि (छ.ग.)
  2. अमित कुमार मौर्य, पिता उमाशंकर मौर्य, उम्र 37 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10, बारद्वार, पेट्रोल पंप के पास, जिला शक्त‍ि (छ.ग.)

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने परिचित अशोक उरांव के कहने पर ग्राम मुरमुंदा की भूमि का रकबा बढ़ाने के लिए यह फर्जीवाड़ा किया। इसके लिए उन्होंने मुरमुंदा के पटवारी का यूज़र आईडी, पासवर्ड और ओटीपी का उपयोग कर पोर्टल में छेड़छाड़ की।

इस हेरफेर के आधार पर आरोपी दीनू राम यादव और एस. राम बंजारे सहित अन्य लोगों ने भारतीय स्टेट बैंक, अहिवारा शाखा से ₹36 लाख का लोन लिया। मामले में पूर्व में आरोपी नंदकिशोर साहू को गिरफ्तार किया जा चुका है।

थाना नंदनी नगर पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई से यह साइबर धोखाधड़ी का बड़ा मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

दुर्ग पुलिस का संदेश:
“ऑनलाइन पोर्टल्स और सरकारी सेवाओं के उपयोग में अपनी आईडी और पासवर्ड किसी को भी न दें। साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्क रहना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button