ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
खेलछत्तीसगढ़

विश्वकप विजेता महिला टीम की फिजियो आकांक्षा को मिलेगा 10 लाख का सम्मान

रायपुर। दक्षिण अफ्रीका को हराकर आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 में इतिहास रचने वाली भारतीय टीम की सफलता में छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी की भूमिका को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विशेष रूप से सराहा है। मुख्यमंत्री ने टीम इंडिया की फिजियोथैरपिस्ट एवं स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट आकांक्षा सत्यवंशी को उनकी उत्कृष्ट सेवा और योगदान के सम्मान में 10 लाख रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आकांक्षा ने अपनी विशेषज्ञता और समर्पण से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिटनेस और प्रदर्शन को नई ऊंचाई पर पहुंचाया। उन्होंने न केवल खिलाड़ियों की शारीरिक तैयारी और रिकवरी को सुदृढ़ किया, बल्कि टीम की ऐतिहासिक जीत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

साय ने कहा, “छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा ने यह साबित किया है कि मेहनत, निष्ठा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। उनका योगदान प्रदेश और देश, दोनों के लिए गर्व की बात है।”

मुख्यमंत्री ने आकांक्षा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं आज हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं, और आकांक्षा सत्यवंशी उनकी एक चमकदार मिसाल हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button