ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़

कलेक्टर के निर्देश पर एक्शन : बलरामपुर में 400 बोरी अवैध धान जप्त, बिचौलियों में हड़कंप

बलरामपुर। जिले में धान खरीदी सीजन शुरू होने से पहले ही प्रशासन ने अवैध भंडारण और बिचौलियों की गतिविधियों पर सख्ती तेज कर दी है। इसी क्रम में कुसमी एसडीएम करुण डहरिया के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कुरडीह निवासी रहमत अंसारी के घर पर छापेमारी कर 400 बोरी अवैध धान जब्त किया है।

सूत्रों के अनुसार, यह धान खरीदी केंद्रों पर ऊंचे दाम पर बेचने के लिए गैरकानूनी रूप से घर में भंडारित किया गया था। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से नमूने लेकर जांच भी शुरू कर दी है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी शुरू होने से पहले बिचौलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। लगातार चल रही छापेमारी से बिचौलियों में हड़कंप मचा हुआ है।

कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन पर की जा रही इस कार्रवाई के तहत प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध भंडारण या अनियमितता दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button