ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
छत्तीसगढ़दुर्ग

व्यापारिक जगत का बड़ा आयोजन: 8 नवंबर को दुर्ग में चेम्बर पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण, डॉ. रमन सिंह करेंगे शिरकत

दुर्ग। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की दुर्ग जिला इकाई द्वारा आगामी 8 नवंबर को भव्य “शपथ ग्रहण एवं व्यापारिक दीपावली मिलन समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से आनंद रिसोर्ट, शिवनाथ नदी रोड, पुलगांव में आरंभ होगा। इस अवसर पर नव-निर्वाचित पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे और व्यापार जगत से जुड़ी चर्चाएं व सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

समारोह के मुख्य अतिथि होंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, जबकि स्कूली शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव और चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थॉरानी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अलका बाघमार, एसएसपी विजय अग्रवाल, सभापति श्याम शर्मा, प्रदेश संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी, प्रमुख सलाहकार संजय रुंगटा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महामंत्री अजय भसीन और कोषाध्यक्ष नीतेश बरड़िया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की विशेषता यह होगी कि एसएसपी विजय अग्रवाल व्यापारियों को साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों पर मार्गदर्शन देंगे। साथ ही, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मंच पर शपथ ग्रहण कराया जाएगा।

चेम्बर के प्रमुख सलाहकार संजय रुंगटा और जिला अध्यक्ष अनूप गटागट ने बताया कि संस्था को इस वर्ष 55 वर्ष पूरे हो रहे हैं और यह आयोजन व्यापारिक एकता और प्रगति का प्रतीक होगा। उन्होंने बताया कि समारोह में 500 से अधिक व्यापारी भाग लेंगे और जिले के लगभग 1,600 सदस्य इसमें शामिल हैं। चेम्बर आने वाले समय में सदस्यता को और बढ़ाने की दिशा में काम करेगा।

उन्होंने आगे बताया कि दुर्ग शहर में पार्किंग समस्या को दूर करने के लिए चेम्बर ने प्रशासन के साथ लगातार पहल की है, जिसके परिणामस्वरूप नगर निगम ने राहत योजना तैयार की है। वहीं, जीएसटी दरों में छूट से व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को लाभ मिला है — जिससे दीपावली सीजन में खरीदी का उत्साह देखने को मिला। टीवी, फ्रिज और कृषि उपकरण जैसे उत्पादों की कीमतों में आई कमी से बाजारों में रौनक लौट आई है।

संजय रुंगटा ने कहा, “यह समारोह व्यापारियों की एकजुटता का प्रतीक है और हमारा लक्ष्य है कि दुर्ग जिला प्रदेश में व्यापारिक विकास का मॉडल बने।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button