ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

तहसील साहू संघ भैयाथान के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न,सौरभ साहू बने नए अध्यक्ष, संगठन सशक्तिकरण पर दिया जोर

संवाददाता, सौरभ साहू: 

सूरजपुर छत्तीसगढ़ | सूरजपुर भैयाथान तहसील साहू संघ भैयाथान की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। सभी पदों पर निर्विरोध चयन के साथ संगठन को नई दिशा देने के संकल्प व्यक्त किए गए। शनिवार को सोनपुर बैठक में समाज के उपस्थिति में तहसील भैयाथान साहू संघ के अध्यक्ष सौरभ साहू,पुरुष उपाध्यक्ष दिलीप साहू,महिला उपाध्यक्ष नीरू गुप्ता,संगठन सचिव पुरुष अनिल साहू,संगठन सचिव महिला काजल गुप्ता सर्वसम्मति से चयनित पदाधिकारी बनाए गए।

समाज के उत्थान में युवाओं और महिलाओं की सहभागिता बढ़ाना प्राथमिकता — सौरभ साहू

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सौरभ साहू ने कहा मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा। समाज के युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों को अवसर प्रदान करते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाना हमारा मुख्य लक्ष्य है। शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में ठोस पहल की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के सहयोग से समाज को प्रगतिशील एवं संगठित रूप देने की दिशा में निरंतर कार्य किए जाएंगे। इस चुनाव प्रक्रिया में जिला अध्यक्ष जोखन लाल साहू, चुनाव प्रभारी प्रदीप साहू, पर्यवेक्षक विजय साहू, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामलल्लु साहू, जिला महासचिव अशोक साहू, जिला उपाध्यक्ष अशोक साहू एवं उमाशंकर साहू, प्रवक्ता सुनील साहू तथा तहसील अध्यक्ष मणि प्रताप साहू की सक्रिय भूमिका रही।अंत में नवचयनित सदस्यों को शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button