ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
छत्तीसगढ़

बलरामपुर नक्सल मुठभेड़: नेशनल पार्क एरिया में बड़ी कार्रवाई, मारे गए नक्सलियों के शव जिला मुख्यालय लाए गए

बीजापुर (छत्तीसगढ़): दक्षिण बस्तर के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मंगलवार को नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई जबरदस्त मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों में शीर्ष नक्सल लीडर और मद्देड़ एरिया कमेटी इंचार्ज पापा राव की पत्नी उर्मिला भी शामिल है। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नक्सली सामग्री बरामद की गई है।

 दो शवों की हुई पहचान, चार की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, बरामद छह शवों में से अब तक दो की पहचान की जा चुकी है, जबकि चार अन्य नक्सलियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय बीजापुर लाया जा रहा है।

 मिशन 2026 के तहत अब तक की सबसे बड़ी सफलता

जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई मिशन 2026 के तहत चलाई जा रही अब तक की सबसे बड़ी नक्सल-विरोधी ऑपरेशन का हिस्सा थी। सुरक्षाबलों को इलाके में लगभग 20 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने छह नक्सलियों को ढेर कर दिया, हालांकि पापा राव एक बार फिर भागने में सफल रहा।

मद्देड़ एरिया कमेटी को बड़ा झटका

मुठभेड़ में मद्देड़ एरिया कमेटी के इंचार्ज बुच्चना के भी मारे जाने की पुष्टि हुई है। यह वही क्षेत्र है जिसे नक्सल गतिविधियों के लिहाज से सबसे सशक्त माना जाता था। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद मद्देड़ एरिया कमेटी लगभग निष्क्रिय हो गई है, जिससे नक्सल संगठन को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

 पुलिस करेगी प्रेस ब्रीफ, खुल सकते हैं कई राज

बीजापुर पुलिस ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन को लेकर जल्द ही प्रेस ब्रीफ की जाएगी, जिसमें मुठभेड़ से जुड़े कई अहम खुलासे किए जा सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि यह कार्रवाई नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने में निर्णायक साबित होगी।

बीजापुर में यह लगातार दूसरी बड़ी सफलता है, जिससे नक्सलियों के मनोबल पर गहरा असर पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button