ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

एमसीबी छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बिहार चुनाव परिणाम पर मनाया जश्न

संवाददाता, सौरभ साहू:-

कोरिया मनेंद्रगढ़: ,बिहार विधानसभा के परिणाम आने के बाद पूरे देश में एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर देखने को मिली, छत्तीसगढ़ भी इससे अछूता नहीं रहा। बिहार में एनडीए की जीत पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार जश्न मनाया।

जैसे ही बिहार के परिणाम साफ हुए,भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का स्वागत किया,इसी बीच मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का उत्साह भी चरम पर दिखाई दिया। वह भाजपा समर्थकों के बीच लोकप्रिय भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी के सुपरहिट गीत ‘ही ही ही हँस देली रिंकिया के पापा’ पर झूमते हुए नजर आए, मंत्री और कार्यकर्ताओं की यह खुशी साफ दिखा रही थी कि बिहार में एनडीए का जनादेश उन्हें कितना उत्साहित कर रहा है।

मंत्री जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ खुशी साझा करते हुए कहा कि बिहार का यह परिणाम एनडीए की नीतियों और मजबूत नेतृत्व में जनता के भरोसे को दर्शाता है। जश्न के दौरान पूरे माहौल में उत्साह, तालियां और भोजपुरी गीतों की गूंज सुनाई देती रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button