ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने की अपराध समीक्षा, वर्षांत से पहले लंबित मामलों के निराकरण के निर्देश

भिलाई/दुर्ग : जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निपटारे को लेकर दुर्ग पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में रविवार 23 नवंबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रातः 10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 भिलाई में थाना और चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली।

बैठक के दौरान एसएसपी ने वर्षांत के पूर्व सभी लंबित प्रकरणों में पर्याप्त एवं ठोस साक्ष्य संकलित कर केस को मजबूत बनाते हुए समयबद्ध निराकरण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही जिले में निगरानीशुदा बदमाशों, गुण्डा तत्वों, सक्रिय चाकूबाजों व नशेड़ियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा ऐसे तत्वों को चिन्हांकित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

एसएसपी ने अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की जानकारी एकत्र करने, त्वरित कार्रवाई करने तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति को और सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के मूवमेंट, नेटवर्क और गतिविधियों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।

इस समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर, एएसपी ग्रामीण अभिषेक झा, एएसपी IUCAW पदमश्री तंवर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धमधा एलेक्जेंडर किरो, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन अनूप लकड़ा, उप पुलिस अधीक्षक आकर्षि कश्यप सहित जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक का उद्देश्य वर्षांत से पहले अपराध नियंत्रण को मजबूत बनाना एवं जिले में सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button