ब्रेकिंग
‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड दुर्ग में छह साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या, दोषी आरोपी को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा छत्तीसगढ़ी कलाकारों से फिर बदसलूकी का आरोप! ‘तोर मयारू मोर मयारू’ टीम ने अप्सरा टॉकीज पर उठाए सवाल वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की सम...
छत्तीसगढ़जशपुर

कृषक दिनेश ने आसानी से बेचा अपना धान, खरीदी केन्द्र की बेहतर व्यवस्था पर जताई खुशी

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी रूप से जारी है। इसी क्रम में जशपुर जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है।

जशपुर विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र गम्हरिया में पहुंचे कृषक दिनेश सिंह ने बताया कि उन्हें टोकन प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई और उन्होंने अपना 172 बोरी धान आसानी से बेच दिया।

उन्होंने खरीदी केंद्र में उपलब्ध बेहतर सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया और कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार खरीदी केंद्रों में किसानों के हित में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। समर्थन मूल्य पर सीधी खरीदी से किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है और उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है।

खरीदी केंद्रों में शासन के निर्देशानुसार वजन, मापक, बोरा, तराजू-बाट, बारदाना सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिला प्रशासन पूरी प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग कर रहा है ताकि किसी भी किसान को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button