ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

14 दिसम्बर को होगा सांसद खेल महोत्सव का विधानसभा स्तरीय आयोजन

दुर्ग | नगर पालिक निगम, दुर्ग। शासन के निर्देशानुसार सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन 6 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशन में खेल गतिविधियों को सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए कार्यपालन अभियंता सुश्री विनीता वर्मा को नोडल अधिकारी तथा आर.के. जैन को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नगर निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड एवं कलस्टर स्तर की सभी प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुकी हैं वार्ड एवं कलस्टर स्तर के विजेता प्रतिभागी अब विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। अब अगला चरण विधानसभा स्तर की प्रतियोगिताएं 14 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा। इस स्तर पर पारंपरिक एवं आधुनिक दोनों प्रकार के खेल शामिल किए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक युवाओं और प्रतिभागियों को अवसर मिल सके।

इन प्रतियोगिताओं में व्यक्तिगत खेलों एथलेटिक्स (100 व 400 मीटर), गेड़ी, योगासन, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, फुगड़ी, सुरिली कुर्सी
तथा सामूहिक खेलों वॉलीबॉल, खो-खो और कबड्डी
को शामिल किया गया था

प्रतिभागियों को तीन आयु वर्गों में विभाजित किया गया था—
🔹 9 से 15 वर्ष
🔹 15 से 30 वर्ष
🔹 30 वर्ष से अधिक
इसके साथ ही महिला, पुरुष और दिव्यांग वर्ग के खिलाड़ी भी सक्रिय रूप से भाग लिए थे।महोत्सव का उद्देश्य सभी वर्गों में खेल भावना को बढ़ावा देना और पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करना है।

  • सांसद खेल महोत्सव के तृतीय चरण में तीन स्थानों पर खेलों का आयोजन किया जाएगा
  • महात्मा गांधी मैदान: वेटलिफ्टिंग एवं कुश्ती
  • सुराना कॉलेज मैदान: कबड्डी, खो-खो, फुगड़ी, सुरिली, कुर्सी, गेड़ी, योगासन एवं वॉलीबॉल
  • रविशंकर स्टेडियम: एथलेटिक्स 100 एवं 400 मीटर

आयुक्त ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को आगे लोकसभा स्तर पर प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को 14 दिसम्बर की सुबह 10 बजे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के के लिए निर्धारित स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button