ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
छत्तीसगढ़रायपुर

किसान जेठूराम बंजारे ने जताया संतोष, मुख्यमंत्री के प्रति व्यक्त किया आभार

रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा लागू की गई सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान-हितैषी धान खरीदी व्यवस्था से किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत 15 नवम्बर 2025 से प्रारंभ हुई धान खरीदी के तहत सक्ती जिले के 125 धान खरीदी केंद्रों में सुचारु रूप से धान का उपार्जन किया जा रहा है।

जिला कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी की जा रही है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और खरीदी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनी रहे। इसी क्रम में सक्ती जिले के लवसरा धान खरीदी केंद्र में ग्राम बेल्हाडीह के किसान  जेठूराम बंजारे द्वारा 20.80 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया गया।

24×7 ऑनलाइन टोकन सुविधा से किसानों को बड़ी राहत

धान खरीदी प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त करते हुए किसान  जेठूराम बंजारे ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था पहले की तुलना में कहीं अधिक सरल, तेज़ और पारदर्शी हो गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व में टोकन प्राप्त करने के लिए लंबी कतारों में घंटों खड़ा रहना पड़ता था, जिससे पूरा दिन व्यर्थ हो जाता था। लेकिन अब 24×7 ऑनलाइन टोकन सुविधा शुरू होने से यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो गई है।

तुहर टोकन’ मोबाइल ऐप से मिली सुविधा

बंजारे ने बताया कि ‘तुहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से उन्हें घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त हो गया। टोकन मिलने के बाद न तो लाइन में लगने की आवश्यकता पड़ी और न ही समय की बर्बादी हुई। खरीदी केंद्र पहुँचते ही सीधे धान की तौलाई प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई।

इलेक्ट्रॉनिक तौलाई और समुचित व्यवस्था

धान खरीदी केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन के माध्यम से सटीक तौलाई की गई तथा हमालों की भी पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध रही, जिससे पूरी प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुई।

समर्थन मूल्य और समय पर भुगतान से आर्थिक संबल

बंजारे ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य मिलने से किसानों को अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है। साथ ही समय पर भुगतान होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली से समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है तथा खरीदी केंद्रों पर भीड़ प्रबंधन में भी उल्लेखनीय सुधार आया है।

मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

जेठूराम बंजारे की तरह जिले के अधिकांश किसान अब इन सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। किसान  बंजारे ने किसान-हित में लागू इस अभिनव व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button