ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़दुर्ग

मेयर अलका बाघमार की अध्यक्षता में शहर के विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर अफसरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

दुर्ग | नगर पालिक निगम मेयर अलका बाघमार की अध्यक्षता में नगर निगम मेयर चेम्बर में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में शहर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो जैसे 15वे वित्त, सड़क डामरीकरण, सीमेंटीकरण सड़कों, नालियों, स्ट्रीट लाइट और पेवर ब्लाक के साथ साथ पेयजल व्यवस्था और सौंदर्यीकरण पर चर्चा हुई। मेयर ने अधिकारियों को समयसीमा और गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।नगर निगम मेयर चेम्बर में महापौर अलका बाघमार की अध्यक्षता में शहर के विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर अफसरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नगर निगम क्षेत्र में संचालित और प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। महापौर अलका बाघमार ने सड़कों के निर्माण, पेयजल व्यवस्था के साथ सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा की।

अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट लेते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य तय समयसीमा में और मानक गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। मेयर ने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देना नगर निगम की प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर, पार्षद सुरूचि उमरे, सहायक अभियंता गिरीश दीवान,सहायक अभियंता संजय ठाकुर,राजेन्द्र धबाले, करण यादव,हरिशंकर साहू,पंकज साहू,अपर्णा मिश्रा,विकास दमाहे समेत अन्य अधिकारी थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button