ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़

रायपुर VIP रोड पर खौफनाक सड़क दुर्घटना, एक पैर कटकर अलग

रायपुर। राजधानी रायपुर में नए साल के पहले ही दिन एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक बेकाबू बोलेरो कार ने पहले स्विफ्ट डिजायर को टक्कर मारी और फिर सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयावह दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक का एक पैर कटकर अलग हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि हादसा वीआईपी रोड पर उस समय हुआ जब बोलेरो कार तेज रफ्तार में चल रही थी। चालक ने नियंत्रण खो दिया और सबसे पहले सड़क पर चल रही एक स्विफ्ट डिजायर कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो की रफ्तार कम होने के बजाय और अधिक अनियंत्रित हो गई और उसने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ई-रिक्शा चालक का पैर वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया और जोरदार झटके के कारण उसका एक पैर कटकर अलग हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए।

सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा। प्रधान आरक्षक तरुण यादव और आरक्षक जे.एस. चंद्रवंशी ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घायल को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी।

हादसे के बाद वीआईपी रोड पर यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए जल्द ही यातायात को सुचारु कर दिया।

पुलिस ने हादसे में शामिल बोलेरो कार, स्विफ्ट डिजायर और ई-रिक्शा—तीनों वाहनों को जप्त कर लिया है। साथ ही बोलेरो चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय बोलेरो चालक नशे में तो नहीं था।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर करता है। नए साल की शुरुआत में हुई इस दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है और यातायात नियमों के पालन की सख्त जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button