ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

पारिवारिक परामर्श केन्द्र महिला थाना भिलाई में कार्यरत पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा काउंसलरों का किया गया सम्मान समारोह का आयोजन

दुर्ग  : पारिवारिक परामर्श केन्द्र महिला थाना भिलाई मे सराहनीय भूमिका निभाने वाले काऊसंलरो एवं महिला थाना स्टाफ के मीटिंग पुलिस आफिसर्स मेष मे आयोजित की गई, जिसमे काऊसलरो एवं थाना स्टाफ को वर्ष 2025 मे महिला थाना मे प्राप्त शिकायत आवेदनो मे बेहतर काऊसलिंग कार्य एवं विवेचना करने हेतु काऊसलर एवं थाना स्टाफ का सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि  पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज दुर्ग  रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) एवं मुख्य अतिथि  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग  विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के गरीमामय उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ।

पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा पारिवारिक विवादो के शिकायतो का बेहतर काऊसलिंग किया जाकर परिवार एवं समाज को विघटित होने से बचाने हेतु हर सार्थक प्रयास करने का सुझाव दिये एवं वर्तमान समय मे पारिवारिक विवाद के बढोतरी होने के कारणो का चिंतन कर उसे रोकने हेतु स्कूल कॉलेजो मे समय समय पर कार्यक्रम आयोजित कर पारिवारिक मूल्यो को समझाईस देने के लिए काऊसलरो को सुझाव दिया गया ताकि बढते पारिवारिक विवाद मे कमी आए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग  विजय अग्रवाल द्वारा पारिवारिक परामर्श केन्द्र मे महिला एवं पुरुष के आवेदनो के साथ-साथ आने वाले दिनो मे बुजुर्ग व्यक्तियो के समस्याओ के समाधान कानूनी एवं भावनात्मक रुप से किया जाकर उन्हे सुविधा एवं सुरक्षा प्रदान करने का सलाह दिये एवं काऊसलिंग मे पारिवारिक विवादो को सुलझाकर किस प्रकार वैवाहिक एवं पारिवारिक जीवन मे सुधार लाई जा सकती है के संबंध मे उचित मार्ग दर्शन दिये।

काऊसलरो के सार्थक सुझाव एवं समस्याओ को सुनकर काऊसलिंग बेहतर करने हेतु हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया जिस पर आने वाले समय मे पारिवारिक परामर्श केन्द्र प्रत्येक व्यक्ति के शिकायतो का उचित रुप से समाधान किया जा सके। महिला थाना मे स्थापित पारिवारिक परामर्श केन्द्र मे पारिवारिक विवादो को कांऊसलिंग के माध्यम से सौहार्दपूर्ण वातावरण मे बिना भय व डर के पारिवारिक प्रकरणो का निपटारा किया जा रहा है।

जिससे पारिवारिक मानवीय मूल्यो का हनन न होकर अधिक से अधिक परिवार को टूटने से बचाया जा रहा एवं पारिवारिक विवाद मे आपसी समझाईस के चलते अन्य कोई बढी / गंभीर घटना घटित होने से पहले ही उस पर काबू पाया जा रहा है। जिससे पारिवारिक विवादो के प्रकरण मे जिले मे कोई बडी गंभीर घटना घटित नही हुए है, यह जिले का बहुत बड़ी उपलब्धी है, वर्तमान समय मे प्रत्येक रविवार को पुरुष काऊंसलर की उपस्थिति मे पुरुष आवेदको के द्वारा दिये गये पारिवारिक शिकायतो के निदान हेतु काऊसलिंग प्रारंभ किया गया है। वर्ष 2025 मे थाना मे कुल आवेदन प्राप्त 1606 मे काऊसलिंग कराई जाकर समझौता कराने एवं विधिक कार्यवाही कर कुल 1464 आवेदन का निराकरण करने पर थाना के स्टाफ को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं काऊसलरो को भेट देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button