ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

बारसे देवा के सरेंडर से मजबूत हुई नक्सल विरोधी मुहिम, विजय शर्मा बोले– बड़ा टर्निंग पॉइंट

रायपुर। नक्सली कमांडर बारसे देवा के आत्मसमर्पण को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसे नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में बड़ी सफलता बताया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता हमेशा से यही रही है कि हिंसा का रास्ता छोड़कर भटके लोग समाज की मुख्यधारा में लौटें। सरकार चाहती थी कि बारसे देवा का पुनर्वास छत्तीसगढ़ में ही हो, लेकिन यदि उसने तेलंगाना में आत्मसमर्पण किया है तो यह भी सकारात्मक कदम है।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि विचार परिवर्तन के बाद बारसे देवा औपचारिक रूप से सरेंडर करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया मार्च 2026 तक नक्सलवाद को निर्णायक रूप से समाप्त करने के लक्ष्य के अनुरूप है। देश से नक्सलवाद जैसी समस्या को जड़ से खत्म करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।

जनजातीय इलाकों के विकास पर फोकस

विजय शर्मा ने कहा कि कर्मयोगी अभियान के तहत राज्य के कई जनजातीय बहुल और संवेदनशील गांवों की पहचान की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इन इलाकों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाली लगभग ढाई लाख आबादी तक सड़क, अस्पताल, एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पीएम जनमन योजना समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पिछड़े और दूरदराज़ के क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है, ताकि वहां के नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके।

चैतन्य बघेल की जमानत पर प्रतिक्रिया

चैतन्य बघेल की जमानत से जुड़े सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सभी को भरोसा रखना चाहिए। न्यायपालिका और अन्य संस्थाएं स्वतंत्र रूप से अपने दायित्व निभा रही हैं और यह मामला पूरी तरह न्यायिक प्रक्रिया के अंतर्गत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button