ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
छत्तीसगढ़दुर्ग

हितग्राहियों को मिला अपने घर का तोहफ़ा,महापौर व आयुक्त ने किया आबंटन

दुर्ग | प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में तैयार आवास गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आ रहे हैं। गणपति विहार, सरस्वती नगर और मां कर्मा बोरसी साइट पर तैयार फ्लैटों का आवंटन इस बार लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया गया|

जिसमें कुल 24 हितग्राहियों का चयन किया गया।इन आवासों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि मात्र 3.30 लाख रुपये में पक्का, सुंदर और सुरक्षित घर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कारण बड़ी संख्या में पात्र नागरिक आवेदन कर रहे हैं।

लगभग प्रत्येक माह प्राप्त आवेदनों की लॉटरी निकाली जाती है, जिससे पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहती है। इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार, आयुक्त सुमित अग्रवाल, लोककर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर और सहायक अभियंता संजय ठाकुर मौजूद रहे। खुली लॉटरी में हितग्राहियों ने स्वयं अपनी पर्ची निकालकर फ्लैट का चयन किया।

लॉटरी के बाद महापौर ने कहा कि योजना का उद्देश्य हर जरूरतमंद को पक्की छत उपलब्ध कराना है और निगम प्रशासन पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। महापौर अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बताया कि आने वाले महीनों में भी और पात्र हितग्राहियों के लिए लॉटरी जारी रहेगी।

आवास प्राप्त करते समय हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। एक लाभार्थी ने भावुक होकर कहा

“हमने कभी सोचा नहीं था कि हमारा भी अपना घर होगा। यह योजना हमारे लिए वरदान साबित हुई है।”सम्पूर्ण राशि जमा करने के बाद हितग्राहियों को आधिपत्य (कब्जा) पत्र प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button