ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस ने नंदनी मड़ई मेले में असामाजिक युवकों से 400 लोहे के कड़े जप्त किए

दुर्ग। थाना नंदनी नगर क्षेत्र में 07 जनवरी से 09 जनवरी 2026 तक आयोजित नंदनी मड़ई मेले के दौरान दुर्ग पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करते हुए असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी।

पुलिस ने मेले में घूम रहे युवकों की तलाशी के दौरान बड़े-बड़े लोहे के कड़े पहनकर घूम रहे असामाजिक किस्म के करीब 400 युवकों से लोहे के कड़े जब्त किए। इन युवकों को मौके पर ही हिदायत दी गई और आगे की कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई मेला शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने और अपराध की रोकथाम के उद्देश्य से की गई। अभियान से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आम नागरिक संतुष्ट हैं।

दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मेले जैसे सार्वजनिक आयोजनों में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सतर्क रहें और किसी संदिग्ध घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button