ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़दुर्ग

मां चंडिका मंदिर में देर रात चोरी की कोशिश, पुजारी के पहुंचते ही खुला मामला

दुर्ग | शहर के प्रसिद्ध मां चंडिका मंदिर में बीती रात चोरी का प्रयास किया गया, हालांकि चोर अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका। घटना की जानकारी सुबह तब सामने आई, जब मंदिर के पुजारी और समिति के सदस्य पूजा के लिए पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर ने मंदिर परिसर स्थित कार्यालय का ताला तोड़ दिया। हालांकि वह किसी भी प्रकार से मंदिर की दान पेटी तक नहीं पहुंच सका, जिससे किसी तरह की नकदी चोरी नहीं हुई है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर की तस्वीर कैद हो गई है, जिसके आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है।

इस घटना में चोर की हरकतें बेहद अनोखी और हैरान करने वाली रहीं। चोरी के प्रयास के दौरान आरोपी ने मंदिर प्रांगण में गोबर से लीपा-पोती की और आसपास की दीवारों पर “कबीर” शब्द लिख दिया। इस विचित्र कृत्य को देखकर मंदिर प्रशासन और श्रद्धालु भी आश्चर्य में पड़ गए।

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

मंदिर समिति ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए जल्द ही अतिरिक्त सुरक्षा उपाय करने की बात कही है। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button