ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के सुशासन में किसानों को मिला भरोसा, धान खरीदी प्रक्रिया हुई आसान

रायपुर |मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कबीरधाम जिले में धान खरीदी का काम सरल और व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रों में तौल, बारदाना, टोकन, छांव और पीने के पानी जैसी जरूरी व्यवस्थाएँ पहले से मौजूद हैं, जिससे किसान आराम से अपना धान बेच पा रहे हैं।

धान खरीदी के साथ-साथ धान उठाव का काम भी लगातार हो रहा है। इससे केंद्रों में भीड़ नहीं लग रही और व्यवस्था बनी हुई है। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। सही और समय पर मूल्य मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। अब खेती केवल गुजारे का साधन नहीं रह गई है, बल्कि भविष्य को सुरक्षित करने का जरिया बन रही है।

साय सरकार की इस किसान हितैषी व्यवस्था से किसानों में खेती के प्रति नया उत्साह देखने को मिल रहा है। सरल प्रक्रिया और समय पर भुगतान से किसानों का भरोसा शासन पर और ज्यादा बढ़ा है। कबीरधाम जिले के ग्राम जुनवानी के किसान बबूलूराम यादव ने बताया कि उन्होंने इस साल 35 क्विंटल 60 किलो धान बेचा है। उन्होंने कहा कि अब धान बेचने में ज्यादा समय नहीं लगता। पहले पूरे दिन केंद्र में बैठना पड़ता था, लेकिन अब सभी काम समय पर और आसानी से हो जाते हैं।

श्री यादव ने बताया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से टोकन लेने की सुविधा है, जिससे प्रक्रिया और आसान हो गई है। बारदाना समय पर मिल जाता है और तौल भी सही तरीके से होती है। धान बेचने के बाद राशि सीधे खाते में आ जाती है, जिससे किसी तरह की चिंता नहीं रहती। श्री यादव ने यह भी बताया कि इस बार खाद समय पर और पर्याप्त मात्रा में मिली, जिससे फसल अच्छी हुई है। उत्पादन बढ़ने से आमदनी भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि अब खेती करने में पहले जैसी दिक्कतें नहीं आतीं और किसान मन लगाकर खेती कर पा रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button