ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
छत्तीसगढ़दुर्ग

मड़ई मेला और बाजारों में दुर्ग पुलिस का सख्त अभियान, असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई

दुर्ग : दुर्ग जिले में मड़ई मेला, बाजार और अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। 16 जनवरी 2026 को जिले के नगर क्षेत्र में आयोजित मड़ई मेला सहित प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक पुलिस बल तैनात कर विशेष निगरानी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ असामाजिक प्रवृत्ति के युवक बड़े-बड़े लोहे के कड़े पहनकर सार्वजनिक स्थानों पर घूमते हुए अड्डेबाजी कर रहे हैं, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल बन सकता है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ऐसे युवकों को चिन्हित किया और उनके पहने हुए लोहे के कड़े उतरवाए।

पुलिस द्वारा लगभग 350 लोहे के कड़े जब्त किए गए। संबंधित युवकों को भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी भी दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि दोबारा इस प्रकार की हरकतों में संलिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दुर्ग पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से मड़ई मेला, बाजार और अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में शांति और अनुशासन बना रहा। साथ ही आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना और पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ।

दुर्ग पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि मड़ई मेला, बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर अड्डेबाजी, हथियारनुमा वस्तुएं पहनकर दहशत फैलाने या कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ आगे भी बिना किसी पूर्व सूचना के सख्त और वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने दो टूक शब्दों में कहा कि जनसुरक्षा सर्वोपरि है और कानून तोड़ने वालों के लिए किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button