ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
छत्तीसगढ़

मड़ाई मेला के दौरान कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु दुर्ग पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

दुर्ग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धमधा के मार्गदर्शन में अनुविभाग धमधा क्षेत्रांतर्गत आयोजित मड़ाई मेला के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा सघन एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

मेले के दौरान असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस बल द्वारा निरंतर पेट्रोलिंग, चेकिंग एवं वैधानिक कार्यवाही की गई।

प्रमुख कार्यवाहियां

  • आर्म्स एक्ट के अंतर्गत 02 प्रकरणों में कार्यवाही की गई।
  • विभिन्न मामलों में लगभग 1000 नग कड़े/आपत्तिजनक वस्तुएं जप्त की गईं।
  • शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए 30 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

मेले के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखते हुए समय-समय पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई, जिसके परिणामस्वरूप मड़ाई मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सदैव सजग एवं प्रतिबद्ध है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button