ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
छत्तीसगढ़

वाहन चोरी के संगठित गिरोह का भंडाफोड़, 15 साल से मैकेनिक रहा शातिर आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी के एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी के दोपहिया वाहन और उनके कटे हुए पार्ट्स बरामद किए गए हैं। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 07 लाख रुपये बताई गई है।

थाना पद्मनाभपुर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 542/2025, धारा 303(2) BNS के तहत विवेचना के दौरान सामने आया कि मुख्य आरोपी विजय देवांगन पिछले लगभग 15 वर्षों से मोटरसाइकिल मैकेनिक का कार्य कर रहा था। अपने तकनीकी ज्ञान का दुरुपयोग करते हुए वह क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी करता था।

चोरी किए गए वाहनों को आरोपी अपने घर ले जाकर हेक्जा ब्लेड जैसे औजारों से काटता था। इसके बाद लोहे और एल्युमिनियम के पार्ट्स अलग कर फेरी वालों और स्थानीय कबाड़ियों के माध्यम से बेच दिए जाते थे। आरोपी की निशानदेही पर अन्य सहयोगी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिनके पास से चोरी किए गए वाहनों के पार्ट्स बरामद हुए।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कुल 10 दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया है। इनमें थाना पद्मनाभपुर, सिटी कोतवाली दुर्ग और मोहन नगर क्षेत्र से चोरी किए गए वाहन शामिल हैं। पुलिस ने चोरी की हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल, एक्टिवा स्कूटी सहित विभिन्न दोपहिया वाहनों के कटे हुए पार्ट्स जप्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी

  • विजय देवांगन (36 वर्ष), निवासी उरला दामाद पारा, वार्ड क्रमांक 58, बोगदा पुलिया के पास, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग
  • सोनू गुप्ता (28 वर्ष), निवासी मुर्रा भट्टा उरला, वार्ड क्रमांक 57, थाना मोहन नगर
  • उमेश गुप्ता (24 वर्ष), निवासी मुर्रा भट्टा उरला, वार्ड क्रमांक 57, थाना मोहन नगर
  • मोहम्मद खान (57 वर्ष), निवासी मितान चौक, सुभाष नगर, थाना पद्मनाभपुर

इस कार्रवाई में थाना पद्मनाभपुर के विवेचना स्टाफ, पेट्रोलिंग टीम और तकनीकी सहयोग में लगे पुलिस कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने दोपहिया वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें, लॉक का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। चोरी और अवैध क्रय-विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button