ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़दुर्ग

पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने दुर्ग नगर निगम की टीम सक्रिय

दुर्ग |  नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत जल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है। निगम द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में चिन्हित बड़े लीकेज को निरंतर सुधार कार्य किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।निगम क्षेत्र में स्थित 21 ओवरहेड टैंक, 9 संपवेल, 11, 24 एवं 42 एमएलडी क्षमता वाले फिल्टर प्लांट के सैडिमेंटेशन टैंक की सफाई का कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। शेष कार्य होली के पूर्व पूर्ण किया जाने जा लक्ष्य है।

सभी टैंकों से जल आपूर्ति प्राप्त करने वाले अंतिम छोर के घरों तक नियमित रूप से पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं, जिन्हें पीएचई विभाग को गुणवत्ता जांच हेतु नियमित रूप से भेजा जा रहा है। इसके साथ ही शहर के सभी हैंडपंपों के जल सैंपल भी लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच की जा रही है।गुणवत्ता ठीक नही होने पर उसे तत्काल बंद कर आवश्यकता अनुसार उस जगह टैंकर से जल आपूर्ति किया जाएगा।

जल विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार गंदे पानी की लगभग 90 प्रतिशत शिकायतें हितग्राहियों के घरों तक जाने वाली पाइप लाइन के नाली से होकर गुजरने एवं लीकेज के कारण होती हैं। ऐसी शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित लाइन को डिस्कनेक्ट कर हितग्राही को नई पाइपलाइन बिछाने हेतु सूचित किया जाता है।

नगर निगम द्वारा दुर्ग निगम क्षेत्र में विभिन्न नालियों से गुजरने वाली पाइप लाइनों को हटाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिससे भविष्य में जल प्रदूषण की समस्या से स्थायी राहत मिल सके। तथा पाइन लाइन के कारण नालियों के जाम होने से गालियां एवं सड़को में गंदा पानी ओवरफ्लो होने की शिकायत से निजात मिल सके।

नगर निगम नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कार्य लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button