ब्रेकिंग
शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी
छत्तीसगढ़दुर्ग

ग्रीन चौक में भारत–पाकिस्तान टी-20 मैच पर ऑनलाइन सट्टा, 5 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 16 फरवरी 2026 थाना मोहन नगर क्षेत्र में पुलिस ने भारत–पाकिस्तान टी-20 क्रिकेट मैच पर अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी, मोबाइल फोन और लैपटॉप सहित लगभग ₹2,62,500 मूल्य की सामग्री जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16.02.2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्रीन चौक स्थित एक मकान में भारत–पाकिस्तान टी-20 मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर हिसाब-किताब किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मकान पर दबिश दी।

मौके पर मौजूद व्यक्तियों से पूछताछ एवं तलाशी लेने पर मोबाइल फोन और लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालन की पुष्टि हुई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 133/2026 धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 112(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

क्रिकेट मैच के दौरान आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध ऑनलाइन सट्टा संचालन किया जा रहा था।

घटनास्थल
ग्रीन चौक स्थित मकान, थाना मोहन नगर, दुर्ग

गिरफ्तार आरोपी

  1. सुरेन्द्र सुलाखे उर्फ मोनू (28 वर्ष), निवासी ग्रीन चौक, दुर्ग
  2. अंकित सोनी (29 वर्ष), निवासी अहमद नगर कैम्प-01, थाना छावनी, भिलाई
  3. चन्द्रप्रकाश पजेल उर्फ सोनू (29 वर्ष), निवासी मरारपारा, दुर्ग
  4. राजा सोनकर (34 वर्ष), निवासी शिवपारा, दुर्ग
  5. डोमन पटेल (28 वर्ष), निवासी मरारपारा, दुर्ग

जब्त सामग्री

  • 01 लैपटॉप
  • 17 मोबाइल फोन
  • नगदी ₹1,34,000/-
    (कुल जुमला कीमत लगभग ₹2,62,500/-)

इस कार्रवाई में थाना मोहन नगर के थाना प्रभारी सहित उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की सक्रिय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के जुआ-सट्टा या अवैध गतिविधियों में संलिप्त न हों तथा ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button