ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़दुर्ग

नशे में वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस दुर्ग की सतत सख्त कार्यवाही, दो माह में 435 प्रकरण न्यायालय प्रेषित

दुर्ग : सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, जन-धन की हानि को रोकने तथा रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वर्ष 2026 में ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

जनवरी 2026 माह में 198 वाहन चालकों एवं फरवरी 2026 माह में 237 वाहन चालकों के विरुद्ध नशे की स्थिति में वाहन संचालन करते पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत चालानी एवं न्यायालयीन कार्यवाही की गई। इस प्रकार कुल 435 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए गए हैं।

उक्त कार्यवाही राजेन्द्र प्रसाद चौक दुर्ग, गुरुद्वारा तिराहा नेहरू नगर, रेल चौक सेंट्रल एवेन्यू भिलाई, बी.एस.एन.एल. चौक सेक्टर-01 भिलाई, सुपेला घड़ी चौक, पावर हाउस चौक भिलाई, कुम्हारी टोल प्लाजा क्षेत्र तथा दुर्ग-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-53 सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर रात्रि 08:00 बजे से मध्यरात्रि तक विशेष सघन जांच के दौरान की गई। इंटरसेप्टर वाहन एवं ब्रीथ एनालाइज़र मशीन के माध्यम से नियमित जांच अभियान जारी है।

ड्रिंक एंड ड्राइव के प्रकरणों में आवश्यकतानुसार वाहन जप्त कर प्रकरण न्यायालय प्रेषित किए जा रहे हैं तथा सप्ताहांत में विशेष अभियान चलाकर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है।

सराहनीय कार्य :
उक्त अभियान में यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा समन्वित एवं सतत प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे की स्थिति में वाहन संचालन न करें, यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button