ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़दुर्ग

स्वच्छ दुर्ग की ओर बड़ा कदम: खटालों से गोबर प्रबंधन पर निगम का सख्त निर्णय

दुर्ग/ 24 फरवरी/ नगर पालिक निगम, दुर्ग।महापौर अलका बाघमार की सख्ती: शहर को स्वच्छ व सुव्यवस्थित बनाने की पहल,नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार द्वारा शहर को सुसज्जित एवं सुव्यवस्थित रखने के उद्देश्य से आज स्वास्थ्य विभाग प्रभारी निलेश अग्रवाल,पार्षद गुलाब वर्मा स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता की मौजूदगी में शहर के समस्त खटाल संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक ली गई। बैठक में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा खटाल क्षेत्रों में व्याप्त गंदगी की समस्या पर गंभीर चर्चा की गई।

खटाल क्षेत्रों में गंदगी पर जताई नाराजगी

बैठक में यह बात सामने आई कि कई खटाल संचालकों द्वारा गोबर को सड़कों एवं सार्वजनिक खाली स्थानों पर रखा जाता है तथा नालियों में बहा दिया जाता है, जिससे खटाल क्षेत्रों सहित आसपास के स्थानों में बदबू एवं गंदगी फैल जाती है। इस संबंध में शहर के नागरिकों ने महापौर के समक्ष अपनी समस्याएं रखी थीं, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए यह बैठक आयोजित की गई।

 प्रतिदिन गोबर संग्रहण के लिए निगम करेगा बेंडर नियुक्त

निगम द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रतिदिन एक अधिकृत बेंडर नियुक्त किया जाएगा, जो प्रत्येक खटाल से गोबर का नियमित संग्रहण करेगा। सभी खटाल संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने खटाल में गोबर एकत्रित कर संबंधित बेंडर को उपलब्ध कराएं, ताकि शहर में गंदगी की स्थिति उत्पन्न न हो।

नियम उल्लंघन पर होगी जुर्माने की कार्रवाई

महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि निर्धारित व्यवस्था के बाद भी सड़कों या नालियों में गोबर पाया जाता है, तो संबंधित खटाल संचालक के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। इस व्यवस्था के लिए खटाल संचालक स्वयं जिम्मेदार होंगे।

 1 मार्च 2026 से लागू होगी नई व्यवस्था

उक्त प्रक्रिया का क्रियान्वयन 1 मार्च 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। महापौर अलका बाघमार ने सभी संचालकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर दुर्ग शहर के निर्माण में सभी की सहभागिता आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button