ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
छत्तीसगढ़दुर्ग

️महिला शक्ति का सम्मान: 500 से अधिक महिलाओं को योगामेट, पानी बोतल और पौधों का वितरण,

दुर्ग |नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज सुबह दादा-दादी, नाना-नानी पार्क में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार प्रभारी शशि साहू, देवनारायण चंद्रकार, नरेंद्र बंजारे, शेखर चंद्रकार, लीना दिनेश देवांगन, लीलाधर पाल एवं हर्षिका संभव जैन के साथ प्रातः पार्क पहुँचीं।

उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। महापौर के कार्यक्रम स्थल पर पहुँचते ही महिलाओं ने फूल बरसाकर उनका जोरदार स्वागत किया।इस दौरान योगा क्लब के सदस्यों ने महापौर का सम्मान करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में महिलाओं के उत्साह को देखते ही बन रहा था।

महापौर अलका बाघमार ने लायनेस क्लब दुर्ग सिटी द्वारा आयोजित महिला दौड़ कार्यक्रम का लाल फीता काटकर शुभारंभ किया। फीता कटते ही महिलाओं ने उत्साह के साथ दौड़ लगाना शुरू कर दिया और पूरे पार्क में ऊर्जा और उत्साह का माहौल बन गया।

कार्यक्रम के दौरान योग क्लब के सदस्यों सहित मॉर्निंग वॉक के लिए आए 500 से अधिक महिलाओं को योगामेट, पानी की बोतल सेट तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधों का वितरण किया गया,महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

कार्यक्रम के समापन के बाद महापौर अलका बाघमार राम नगर वार्ड उरला मोर जमीन मोर आवास स्थल भी पहुँचीं, जहां हितग्राहियों को योगामेट, पानी की बोतल तथा पौधों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर लीना दिनेश देवांगन, पार्षद साजन जोसफ, रंजीता पाटिल, मनोज सोनी, नीरा खिचरिया,अनिता तिवारी,रत्न माला पलिया, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि घर में छोटे बच्चों को मोबाइल से दूर रखें और उन्हें खेल-कूद तथा रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करें, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button