ब्रेकिंग
दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच
छत्तीसगढ़रायपुर

यूपीएससी अभ्यर्थियों को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दीं हार्दिक शुभकामनाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित हो रहे सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में वित्त मंत्री ने कहा कि यूपीएससी केवल एक प्रतियोगी परीक्षा नहीं है, बल्कि यह अभ्यर्थियों की लगन, कड़े अनुशासन और दृढ़ संकल्प की भी परीक्षा है। उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवारों ने लंबे समय तक कठिन परिश्रम और निष्ठा के साथ तैयारी की है, और अब समय है कि वे पूरे आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ परीक्षा दें।

उन्होंने अभ्यर्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में आने वाली हर चुनौती व्यक्ति को अधिक सक्षम, परिपक्व और अनुभवी बनाती है। इसलिए परीक्षा के दौरान तनाव से दूर रहकर, आत्मविश्वास, एकाग्रता और धैर्य के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनका परिश्रम निश्चित रूप से सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button