ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
छत्तीसगढ़

लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

मुंगेली। मुंगेली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना लोरमी पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला संबंधी अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए थाना लोरमी पुलिस ने यह कार्रवाई की।

मामला 20 मई 2026 का है, जब प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पिता के लिए खेत में खाना पहुंचाकर लौट रही थी, तभी गांव के ही भागवत प्रसाद ने छेड़छाड़ की नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और बांस के डंडे से मारपीट भी की।

शिकायत के आधार पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 225/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3) और 74 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने मुखबिर सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी भागवत प्रसाद को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी जब्त किया गया।

साक्ष्यों के आधार पर आरोपी भागवत प्रसाद (22 वर्ष), निवासी विचारपुर थाना लोरमी को 27 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मुंगेली पुलिस ने कहा है कि महिला अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या हिंसा की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button