ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
छत्तीसगढ़दुर्ग

वार्ड 59 हरिनगर में आर.सी.सी. नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन

16.38 लाख रुपये की लागत से होगा विकास कार्य, नागरिकों को मिलेगी जलभराव से राहत,

दुर्ग :  नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा वार्ड क्रमांक 59 कातुलबोर्ड हरिनगर क्षेत्र में बेनडाले डेयरी के पास एवं गंगा सिरमौल घर तक आर.सी.सी. नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर अलका बाघमार द्वारा किया गया। उक्त निर्माण कार्य की लागत राशि 16.38 लाख रुपये है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, पार्षद नीलम शिवेंद्र परिहार,रंजीता पाटिल,सुरूचि उमरे, युवराज कुंजाम,अरुण सिंह,शिवेंद्र परिहार, मनमोहन शर्मा,करण करोसिया सहित वार्ड के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निगम लगातार कार्य कर रहा है। इस निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों को जलभराव एवं आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान वार्ड के नागरिकों ने विकास कार्य स्वीकृत कराने पर महापौर एवं निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर जल निकासी व्यवस्था के लिए आर.सी.सी. नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य महत्वपूर्ण साबित होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। निगम जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य लगातार करता रहेगा।

इस दौरान महापौर अलका बाघमार ने पार्षद नीलम शिवेंद्र परिहार एवं जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ड क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र की साफ-सफाई, जल निकासी व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण निगम की प्राथमिकता है तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button